माहेश्वरी महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का हुआ सम्मान

- Advertisement -

 विजय मालवी, बड़ी खट्टाली :- खट्टाली में पिछले सप्ताह हुए माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव मैं नियुक्त नवीन पदाधिकारियों का समाज की महिलाओं द्वारा स्वागत सम्मान किया गया स्वागत सम्मान में समाज की वरिष्ठ महिलाएं विशेष अतिथि के रुप में सम्मिलित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत नवीन पदाधिकारियों में महिला मंडल अध्यक्ष दुर्गा जगदीश परवाल ,उपाध्यक्ष उषा मदन लढ्ढा, एवं अन्य प्रतिनिधियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया ।तत्पश्चात नवीन कार्यकारिणी में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम कर समाज की समस्त महिला मंडल ने नवीन कार्यकारिणी का स्वागत किया ।तत्पश्चात 1 मिनट प्रतियोगिता का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया ।कार्यक्रम उपरांत महिला मंडल द्वारा स्वल्पाहार कार्यक्रम भी रखा गया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से समाज की वरिष्ठ महिलाओं में चंद्रमुखी परवाल, कौशल्या परवाल , उषापरवाल ,प्रेमलता लड्ढा, रुकमणी नगवाडिया, धर्मिष्ठा मालानी, निर्मला लढ्ढा ,विद्या लढ्ढा ,सरिता काबरा,चन्दर आगाल आदि तथा महिला मंडल अध्यक्ष दुर्गा परवाल ,उपाध्यक्ष उषा लढ्ढा व समस्त नवीन कार्यकारिणी सदस्यगण व समाज की समस्त महिलाये उपस्थित रही।