महेश पटेल को टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष,आम्बुआ आगमन पर भव्य स्वागत कर की आतिशबाजी

- Advertisement -

मयंक विश्वकर्मा@आम्बुआ

विधानसभा क्षेत्र जोबट के उप चुनाव हेतु कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आज जैसे ही श्री महेश पटेल के नाम की घोषणा की गई पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष छा गया श्री महेश पटेल के आम्बुआ आगमन पर भव्य स्वागत किया गया खुशी व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की तथा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता का आभार माना।

उप चुनाव की घोषणा के बाद से काग्रेस पार्टी में किसे प्रत्याशी बनाया जाएगा इस पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की नजर बनी हुई थी गहन मंथन तथा गोपनीय सर्वे के आधार पर कांग्रेस आलाकमान ने अंततः आज 5 अक्टूबर को अलीराजपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री महेश पटेल के नाम की हरी झंडी दे दी मोबाइल पर जैसे ही टिकट मिलने का संदेश मिला कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया। श्री महेश पटेल तथा अलीराजपुर विधायक श्री मुकेश पटेल जो कि जोबट प्रवास पर थे लौटते समय आम्बुआ आने पर कार्यकर्ताओं ने जोश में नारे लगाते हुए भव्य स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर श्री पटेल का मुंह मीठा कराया श्री पटेल ने भी उपस्थित सभी कस्बाई एवं ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा किया
टिकट मिलने के बाद प्रथम उद्बोधन में महेश पटेल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ , दिग्विजय सिंह, जोबट विधानसभा प्रभारी रवि जोशी एवं  कांतिलाल भूरिया का आभार माना तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुट जाने की अपील की। स्वागत कार्यक्रम में अजमेर सिंह रावत,  नारायण चौहान ,डॉ राजेंद्र सिंह राठौर, अमान पठान ने दी एकजुटता के साथ कार्य करते हुए  महेश पटेल को विजय दिलाने हेतु मैदान में उतरने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष  ओम राठौड़, सुमित कटारिया, रमेश रावत ,गोपाल चौहान, हाशिम अली, रूम सिंह भूरिया, मोगली खान , सारिक खान ,चुनिया भाई, मुस्तु भाई वसीम बलोच, मुफज्जल भाई, अमजद खान के अतिरिक्त बोरझाड , आम्बुआ, कोटबू ,खंडाला, हीरापुर, मालदेव ,अडवाड़ा ,झोरा आदि अन्य क्षेत्र के ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद रहे।