महिला का शव घर में फांसी के फंदे पर झुलता मिला, पुलिस की जांच शुरू

- Advertisement -

जितेन्द्र वाणी, नानपुर
नानपुर थाना अंतर्गत आज ग्राम सेजगांव में एक दो बच्चों की मां अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झुलती पाई गई। नानपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार केरीबाई पति बरकतसिंह उम्र 34 वर्ष ने अपने घर के अंदर लगी लकड़ी की बल्ली पर फांसी लगा गई। पति बरकतसिंह ने पुलिस को बताया कि सभी घर के सदस्य खेती में काम कर घर लौटे तो देखा कि केरीबाई फांसी लगाकर लटकी हुइ। नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है नानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपूर्द कर दिया है।