मंत्रोच्चार व अनुष्ठान केे साथ हुआ ध्वजारोहण

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
नगर के महर्षि दयानंद सेवाश्रम पर गणतंत्र दिवस पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। आश्रम के प्राचार्य आचार्य दयासागर ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार आज भी स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा मंत्रोप्चार के साथ अनुष्ठान किया गया जिसके उपरान्त आर्य समाज के उर्जावान अध्यक्ष विश्वास सोनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, पार्षद पीटर बबेरिया ,कुंदन अरोरा, मुकेश अहिरवार,रितेश गुप्ता,कमलेश तलेरा ,सुधीर शर्मा, मनोज उपाध्याय, हर्ष नागर,पारस तलेरा, प्रधानध्यापक नीरज भट्ट, शिक्षक सुशील शर्मा, राठौर, पुश्कर सोलंकी सहीत शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थीत रही।