लवेश स्वर्णकार @ रायपुरिया बीती रात 12 बजे के लगभग रायपुरिया थाना क्षेत्र के गांव पनास में तड़वी फलिया निवासी मांगू पिता हिमा मेडा के मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आसपास ग्रामीणों ने परिजनों को सोए हुए को उठाया तब जाकर पीड़ित घर वालों को घटना की जानकारी लगी। आसपास के लोगों ने आंग पर काबू करने का काफी प्रयास किया लेकिन आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि घर में बंधे हुए मवेशी तक नहीं निकाला जा सका। गांव के सरपंच हुमा ने पुलिस थाना में सूचना दी उसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर आया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। घटना में छोटे बड़े कुल 11 मवेशियों ने आग में जल कर दम तोड़ दिया । घर में रखा अनाज करीबन तीस क्विंटल गेहूं मक्का जल कर राख हो गया। साथ ही कपड़े बर्तन चांदी की रकमे भी स्वाहा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हल्का पटवारी कमलेश चौहान ने मौके पर आगजनी की नुकसानी का पंचनामा बनाया गया जिसमें अनुमानित पाच से सात लाख रुपये का सामान जलकर राख होना बताया जा रहा है । पिडीत परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की कोशिश की जा रही है । वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत करवा दिया गया है। Post navigation अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कोरोना मुक्त अभियान, घर-घर जाकर बांट रहे सैनिटाइजर-मास्क अनुकरणीय पहल-विकलांग युवक कोरोना बचाव से जनता को जागरूक करने स्वयंसेवक की टीम गठित कर दे रहा संदेश