भाजयुमो की विधानसभा स्पेशल-11 संयोजक की कार्यशाला 30 मई को

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
भारतीय जनता युवा मोर्चा विधानसभा थान्दला द्वारा 30 मई को होने वाली विधानसभा स्पेशल-11 संयोजक की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाना है जिसमें शासन की जनकल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ पंचायत स्तर पर चुनावी तैयारीया व जनजातीय अधिकारों पर भी प्रकाश डाला जाएगा। उक्त एक दिवसीय कार्यशाला के सत्र में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, विधायक कलसिंह भाबर, जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादिया, पूर्णकालिक गेंदालाल बमनका, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, जिला महामंत्री संजय भाबर व अन्य पदाधिकारी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यह कार्यशाला रूपरेखा के लिए आज थान्दला में बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत उपाध्याय, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजय भाबर, जिला उपाध्यक्ष गौरव खंडेलवाल, भावेश भानपुरिया आईटी सेल, विधानसभा प्रभारी राजेश जी डामोर मण्डल अध्यक्ष विपुल आचार्यए अर्जुन मैड़ाए सुरेश आईडिया, भगतसिंह डामोर, सचिन पंचाल, महामंत्री मोहन सिंगाड़, यशवंत बामनिया, सोहन परमार, राजू ठाकुर, राजेश डिंडोर, अर्जुन अमलियार, गजेन्द्र सिंगाड़, रालुसिंह डिंडोर, बाबुलाल बारिया, दीपक राठौर, बंटी अमलियार आदि उपस्थित थे।