भाजपा विकास में विश्वास रखती है तो कांग्रेस विनाश में : सोनी

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट-
देश की मोदी सरकार नितंतर क्षैत्र के विकास के लिये पैसा भेज रही है और मध्य प्रदेश की भाजपा की शिराजसिंह सरकार क्षेत्र मे विकास का काम कर रही है जबसे देश और प्रदेश सरकार जीत कर आई है निरंतर विकास कर रही है यह देखकर कांग्रेस के लोग बौखला गए हैं। भाजपा विकास में विश्वास रखती है और कांग्रेस विनाश को जन्म देती है। यह बात भाजपा जिला प्रभारी एवं मंडी अध्यक्ष देवेन्द्र सोनी ने आम्बुआ मंडल की मीटिंग की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के पास दोनो विधायक ऊर्जावान है हमारे क्षेत्रो के का भरपूर विकास कर रही है। हमें मिशन 2018 में पूर्ण प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है। इसके लिए हमें सभी कार्य को छोडक़र भाजपा विधायकों द्वारा किए। विकास के बारे मे बताने की आवश्यकता है। इंदौर संभाग के नितिन ने कहा कि जीत हमे आसानी से नही मिल सकती है इसके लिये हमें हर वार्डो मे समिति गठित कर बूथ स्तर पर 20 सक्रिय सदस्यों की नियुक्ति करना पड़ेगी और हर बूथ पर पालक संयोजक बनाने है और हर महीने बैठक रखकर व्याख्यान करने की आवश्यकता है। वही पर एक बीएलओ बनाना है वह नामावली मे नाम जुड़वाने और कटवाने का काम करेगा। इस मंडल की मिटींग मे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद पाकीजा ने कांग्रेस को आढे हाथ लेते हुए कहा कि मुस्लिम समाज, बोहरा समाज सहित अन्य समाजो का भी कांग्रेस से विश्वास उठ गया है। कांग्रेस की करनी और करनी मे फर्क है। इस कार्यक्रम के आयोजक एवं मंडल अध्यक्ष कालू राठौड़ ने क्षेत्र की समस्याओं से वरिष्ठो को अवगत करवाते हुए कहा कि आगामी चुनावो मे भापजा ही विजय होगी। कार्यक्रम मे पूर्व जनपद सदस्य रमेश रावत, सोसायटी अध्यक्ष भेरूसिह रावत, सुरेश वाणी, विकास माहेश्वरी, असलम खां, युसुफ हुसैनी बोहरा, मोहम्मदी बोहरा, शकील कुरैशी, गोपाल राठोड़, हमीद खां सहित क्षैत्र के सरपंच एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।