भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर

रविवार को भाजपा महिला मोर्चा झाबुआ की ओर से आत्मनिर्भर अभियान के तहत ऑनलाइन ज़ूम मीटिंग आयोजन किया गया। मीटिंग में अतिथि वक्ता के रूप कृष्णा गोर विधायक गोविंदपुरा भोपाल,विशेष मार्गदर्शन बबिता परमार सम्भागीय प्रभारी,लक्ष्मणसिंह नायक भाजपा जिलाअध्य्क्ष झाबुआ,आरती भानपुरिया महिला मोर्चा जिला अध्य्क्ष झाबुआ ने बैठक को संबोधित किया बैठक में जिले की समस्त महिला मोर्चा पदाधिकारी व सदश्य उपस्थिति रही..कोविड 19 रोकथाम व आत्मनिर्भर भारत पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में विधायक कृष्णा गौर ने महिला सशक्तीकरण पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही महिलाओं का पूर्ण सम्मान है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत लाखो खाते खोले गए। महिला पेंशन के माध्यम से विधवाओं को प्रतिमाह पांच सौ रुपये दिया जा रहा है। गरीब लड़कियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना शुरू की है। इंदौर संभाग प्रभारी बबिता बामनिया ने आगामी 9 जून को जिले के सभी मंडलों में कोविड 19 रोकथाम के लिए निषुल्क मास्क और सैनिटाइजर वितरण करने की बात कही।झाबुआ भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने झाबुआ महिला मोर्चा को घर-घर कोविड-19 आत्मनिर्भर भारत में जागरूकता लाने के विषय पर जोर दिया इस अवसर पर झाबुआ महिला मोर्चा की पदाधिकारी सुनीता पवार उपाध्यक्ष ,शालिनी यादव ज्योति जोशी,सुनीता, प्रीति पंचाल ,मंजू पाटीदार तरुणा गुप्ता, चन्दा कट्ठा,पायल पंचाल आदि भाजपा नेत्रिया उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *