मयंक विश्वकर्मा, आंबुआ आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र हरदासपुर निवासी एक ग्रामीण की जघन्य हत्या का मामला प्रकाश में आया है। नवागत थाना प्रभारी भूपेंद्र भूपेंद्र खरतिया ने बताया कि आज रविवार को हरदासपुर के चमका फलिया निवासी महेश पिता कुंवरसिंह ने थाने पर सूचना दी कि उसके पिता कुंवरसिंह इडला आयु 45 वर्ष शनिवार को आम्बुआ हाट बाजार से सामान लेने गए थे जो कि वापस रात में घर नहीं लौटे। हमने समझा कहीं रुक गए होंगे। क्योंकि वह शराब पीने के आदी थे तथा कहीं भी रुक जाया करते थे आज सुबह मुझे गांव के दिलीप ने बताया कि तेरा पिता काकड़कुआं फलिया में केरिया के खेत में पड़े हैं तथा सिर पर चोट के निशान हैं। जब फरियादी महेश ने तथा अन्य लोगों ने जाकर देखा तो मेरे पिता मृत पड़े थे तथा उनके सिर पर चोट के निशान थे तथा खून सूख गया था, पास ही एक बड़ा सा पत्थर खून से सना हुआ पड़ा था थाने पर सूचना मिलने पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ अपराध क्रमांक 101/2020 धारा 302 के तहत प्रकरण कायम कर घटनास्थल का मौका पंचनामा आदि बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जा कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है। Post navigation नपाध्यक्ष पटेल ने नगर के प्रमुख मार्गों में डामरीकरण सड़क मार्ग का किया शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा जागरूकता ऑनलाइन बैठक संपन्न, ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पदाधिकारियों ने दिए टिप्स