भाजपा देश तोडने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस भारत जोडने मे लगी हुई है-पूर्व मंत्री बघेल

May

आलीराजपुर। देश मे कुछ ताकते नफरते फेलाकर समाजिक सौहार्द बिगाडने मे लगी हुई है। भाजपा ने हमेशा देश तोडने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने भारत को जोडने का पहले भी काम किया था ओर आज भी कर रही है। देश आज महंगाई, बेरोजगारी, ओर भष्ट्राचार से जुझ रहा है, लेकिन केद्र की मोदी सरकार को जनता की समस्याओ से कोई लेना देना नही है। जनता अपने आप को ठगा हुआ सा महसुस कर रही है, जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहो से देख रही है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है, सन 2023 व 2024 के चुनावो मे मप्र ओर केंद्र मे पुर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।

उक्त बाते  शनिवार को पटेल क्रषि फार्म हाउस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा आयोजित दिपावली मिलन समारोह व भारत जोडो यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र के पुर्व मंत्री एवं विधायक सुरेंद्रसिंह हनी बघेल ने कही। 

पैदल मार्च कर एकजुटता का संदेश दे रहे है

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षैत्रिय विधायक मुकेश पटेल एवं विशेष अतिथि सहप्रभारी मधु हिरोडकर, पुर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल एवं नपा अध्यक्ष सेना पटेल थे ।  अतिथियो का स्वागत कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित कांग्रेसी नेताओ, पंच-सरपंचो ने किया। पुर्व मंत्री श्री बघेल ने उपस्थितजनो को दिपावली पर्व की शुभकामनाए देते हुए कहा कि कांग्रेस की रिति-निती हमेशा से देश को जोडने की रही है। इसलिए हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी आज देशभर मे पेदल मार्च करते हुए भारत जोडो यात्रा निकालकर आमजनो को एकजुटता का संदेष दे रहे है। कार्यक्रम मे विधायक पटेल ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को देशभर मे अपार समर्थन मिल रहा है, लोग आगे चलकर राहुल गाँधीजी की यात्रा से जुड रहे है। उन्होने उपस्थित कार्यकर्ताओ से भारत जोडो यात्रा मे जाने का आहवान किया। पुर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की एकजुटता एवं आगामी विधानसभा चुनाव मे जुट जाने की अपील की। कार्यकारी अध्यक्ष ओम राठौर ने कांग्रेस द्धारा जिले मे निकाले जाने वाली भारत जोडो यात्रा की विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को नपा अध्यक्ष सेना पटेल, सहप्रभारी मधु हिरोडकर एव युवा नेता तरुण मंडलोई ने संबोधित करते हुए पार्टी संगठन की सक्रियता व एकजुटता पर जोर दिया।  कार्यक्रम के पश्चात सहभोज का आयोजन किया गया | संचालन कांग्रेसी नेता सानी मकरानी ने किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अलीराजपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश चोहान, आजाद नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लईक भाई, सोंड़वा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन भाई, छकतला युनिट कांग्रेस अध्यक्ष ऊषान गरासिया, कांग्रेसी नेता खुर्शीद अली दिवान, महेंद्र रावत, सुरपाल अजनार, डॉ. आराम पटेल, संतोषीलाल जेन, डॉ. एएम शेख, सुरेश सारडा, राजेंद्र टवली, हरदास चोहान, हरीश भाई, दिलीप भाई, दौलत वास्कले, ललित जेन, सरपंच रमेश रावत, गमरसिंह पूर्व सरपंच, अजहर चंदेरी, काईद बोहरा, शाहिद कुरैशी, सोनू वर्मा, जीतू देवड़ा, जनपद सदस्य, पंच-सरपंच सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे।