भाजपाई कांग्रेस की जीत पर बौखला गए हैं, तभी तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफिल पर किया पथराव : कांग्रेस

- Advertisement -

जीवनलाल राठौड़, सारंगी
चुनावी महासंग्राम में अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा में हजारों की तादाद में उमड़े जन समुदाय से भाजपाई बौखलाकर गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले पर पथराव किया है जो घोर निंदनीय है। पेटलावद विधायक वालसिंह मेडा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह डाबड़ी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठौर ने बताया कि भाजपा के नेताओं ने संविधान की धज्जियां उड़ाई है। कांग्रेस सरकार को षडयंत्र पूर्वक गिरा कर संविधान की धज्जियां उड़ाई है। यह बात मध्यप्रदेश में सभी मतदाताओं को पता है अब भाजपाई प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस की एकतरफा लहर चलती देखकर गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उपचुनाव में सरकारी तंत्र को हथियार बनाकर कांग्रेसी नेताओं पर झूठी एफ आई आर दर्ज करवा रहे हैं। जिला कांग्रेस इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। इस तरह की घटना के विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी। पूर्व जनपद अध्यक्ष हीरालाल डाबी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौर, आईटी सेल प्रदेश सचिव जयराज भट्ट ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भाजपा के नेताओं ने संविधान की धज्जियां उड़ा कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा ने छल कपट करके पहले तो कांग्रेसी सरकार को गिरा दिया अब भाजपाई प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को देखकर वो बोखला रहे हैं। प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखा कर करारा जवाब देगी निश्चित तौर पर प्रदेश में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ फिर से कमलनाथ सरकार बनाएगी। चुनाव में उनकी हर हरकत का हिसाब जनता लेगी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफिले पर हुए पथराव को लेकर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह राठौर डाबड़ी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठौर, पूर्व जनपद अध्यक्ष हीरालाल डाबी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सारंगी अग्नि नारायण सिंह बोड़ायता, हर्षवर्धन सिंह राठौर, रंजीत सिंह राठौर, आईटी सेल प्रदेश सचिव जयराज भट्ट भैरोसिंह, करवड सुरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रेमदास बैरागी ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है।