अलीराजपुर लाइव के लिऐ फिरोज खान बबलू की रिपोर्ट ।
जिले के ग्राम बरझर में हाट बाजार के दिन मंडोर गुजरात राज्य से चारा भरकर आ रहे एमपी जीई 8929 रूपाखेड़ा राणापुर जयसिंह पिता किडिय़ा अपने घर ले जा रहा था। करीब दोपहर 12:45 बजे ग्राम में बिजली के तार नीचे होने के कारण चारे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। बिजली के तार से लगी आग के बाद चालक रमेश भील निवासी रतलाम ने कस्बे से वाहन को बाहर ले जाने की कोशिश की किंतु आग की लपटे के कारण कुछ दूरी पर जाकर खड़ी कर दी और बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद आसपास पानी लाकर से गाड़ी मे लगी आग को बुझाना शुरू किया। उधर समय रहते चंद्रशेखर आजाद नगर पंचायत की ïफायर ब्रिगेड आई और आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाते तब तक गाड़ी में रखा आधा से अधिक चारा जलकर खाक हो गया। आग बुझाने में गांव के एजाज खान, महेश नायक, गजेंद्र केशवास, अकरम खान, इंटू खां, शाहिद शेख, सतीश प्रजापत, रमणिया मकवाना का सहयोग सराहनीय रहा।
Trending
- नानपुर में निजी मोबाइल कंपनी ने खोदी सड़कें, गड्ढों से ग्रामीण और श्रद्धालु परेशान
- एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शाला परिसर में किया पौधारोपण
- लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने ग्रीन डे पर तहसील उद्यान में रोप 250 फूलदार पौधे
- जोबट में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को वितरित की गईं निःशुल्क साइकिलें
- मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास
- सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
- ग्राम पंचायत पलासड़ी में सामुदायिक वनाधिकार अधिनियम के तहत दावों का स्थल निरीक्षण संपन्न
- भोपालिया में गड्ढे से मिली दो महीने पहले चोरी हुई बाइक
- हरिराम गेहलोत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- अभिभाषक संघ थांदला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी गठित
Next Post