भगोरिया : यहां बदमाशों की टोली करती है परेशान इसलिए झूलों की संख्या हुई काम

May

बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट
आलीराजपुर ज़िले में भगोरिया पर्व शुक्रवार से प्रारंभ हुआ जो आज बुधवार को बोरी, बरझर, चांदपुर, खट्टाली, मथवाड का आखरी चरण ‌का भगोरिया पर्व होगा। जो अच्छा खासा भराने की उम्मीद है।
‌बरझर खेल मैदान में मात्र एक झूला पहुंचा है। पिछले साल भी चार झूले आये थे। बताया जा रहा है की भगोरिया में आने वाले बदमाशों की टोली फ्री में झूला झूलने वालों से दादा गिरी करने को लेकर झूले आना धिरे धिरे कम होते जा रहे हैं । जबकि पूर्व में बरझर भगोरिया में 6-8 झूले आतै थे। परन्तु अब झूलो की संख्या कम होती जा रही है।

बरझर भगोरिया में दोनों पाटीॅ दलों की गैर निकलने की उम्मीद

हर साल की तरह इस साल भी दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस भाजपा के नेताओं द्वारा ढोल मांदल की थाप पर ग़ैर निकालने की उम्मीद है। दोनों दलों के नेता अपने अपने समर्थकों के साथ गैर निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन बताने की कोशिश करते हैं। अभी तक जिले के सभी भगोरिया में दोनों दलों वह अन्य संगठनों ने समर्थकों के साथ ग़ैर निकालकर अपना अपना दबदबा कायम रखा है।‌

बरझर भगोरिया में 30 का पुलिस बल रखेगा निगरानी
बरझर भगोरिया में आजाद नगर भाबरा थाना प्रभारी विजय देवड़ा व चोकी प्रभारी जानुसिह गरवाल के नेतृत्व में पुलिस बल व चौकीदार की देखरेख में भगोरिया पर्व पर निगरानी रहेगी।