भोपाल : जनसरोकार और विकास के मुद्दों पर हर साल दी जाने वाली मीडिया फेलोशिप की घोषणा कर दी गई है। दैनिक भास्कर के अशोक गंगराड़, पीपुल्स समाचार की स्नेहा खरे, समय के चंद्रभान सिंह भदौरिया और नईदुनिया के प्रेमविजय पाटिल को यह फेलोशिप दी गई है। इन पत्रकारों का चयन वरिष्ठ पत्रकारों की एक ज्यूरी ने किया जिसमें नई दिल्ली की वरिष्ठ विकास पत्रकार अन्नू आनंद, कल्पतरू एक्सप्रेस के संपादक अरुण त्रिपाठी, आउटलुक के संपादक नीलाभ मिश्र, नवदुनिया के पूर्व संपादक गिरीश उपाध्याय, हिंदुस्तान टाइम्स की श्रावणी सरकार, वरिष्ठ पत्रकार जयराम शुक्ला और ज्यूरी मेंबर सेक्रेटरी राकेश दीवान शामिल थे। विकास संवाद हर साल जनसरोकार और विकास के मुद्दों का स्थान मीडिया में बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल यह फेलोशिप प्रदान करता है। पिछले दो सालों से आदिवासी, दलित और उपेक्षित समुदाय में पोषण सुरक्षा के मुद्दे पर रिपोर्टिंग और शोध पर इसे केन्द्रित किया गया है। स्नेहा खरे,चर्मकार, अशोक गंगराडे सहरिया,
चंद्रभान सिंह भदौरिया भिलाला और प्रेमविजय पाटिल पटलिया समुदाय की पोषण सुरक्षा पर काम करेंगे।
Trending
- रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, सोयाबीन कटाई के लिए गुजरात-राजस्थान जा रहे ग्रामीण
- महीनों से सरकारी राशन का इंतजार; राशन की आस में खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण, कई परिवारों के सामने खाने का संकट
- गोपाल गौशाला में 75वाँ पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
- सिंहस्थ 2028 के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद चलाई गेती, जनहित में समर्पित किया पैतृक मकान
- शकुंतला देवी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया इंडस्ट्रियल भ्रमण
- ग्राम बेगड़ा की समस्याओं को लेकर विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं
- SIR पर कांग्रेस के आरोपों की खुली पड़ताल जरूरी, चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद राहुल गांधी जवाब दें : मकू परवाल
- फतेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, स्कूल भवन का हुआ भूमि पूजन
- मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान में संस्कार की कन्याओं ने बढ़ाया थांदला का मान
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण