पार्षद विमला देवी राठौर का निधन दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -

आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट-
अलीराजपुर निवासी शैलेंद्र सिंह राठौर (शैलू भाई) एवं ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर की माताश्री विमला देवी राठौर का निधन शनिवार की शाम इंदौर में हो गया। उनकी अंतिम संस्कार अलीराजपुर के मुक्तिधाम पर किया गया उनकी अंतिम यात्रा मे समाजजनों के अलावा अलीराजपुर के युवा विधायक नागरसिंह चौहान, जिला कांग्रेस के कार्य अध्यक्ष महेश पटेल, प्रदेश भाजपा कार्यकारी सदस्य किशोर शाह, युवक कांग्रेस विधानसभा के अध्यक्ष मुकेश पटेल, एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सेन, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुवानसिंह चौहान, उद्योगपति कृष्णकांत बेडिया, राठौड़ बस के मालिक राजेश राठौड़, समाज सेवी दीपक दीक्षित एबीएसएस जिलाध्यक्ष बृजेश खंडेलवाल, स्वरूप क्षीरसागर सहित मुस्लिम-बोहरा समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।