पटेल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा CBSE 10वी में पिछले कई वर्षो का रिकार्ड तोड़कर किया कीर्तिमान स्थापित

- Advertisement -

पियुष चन्देल, अलीराजपुर
===

अलीराजपुर के पटेल पब्लिक स्कूल का सी.बी.एस.ई. 10वी कक्षा का परिणाम सर्वोत्तम रहा। जिले की प्रावीण्य सूची में वैदेही पंचोटिया ने 95.2 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। वैदेही ने हिन्दी में 97 उच्चतम अंक प्राप्त किये। द्वितीय स्थान पर विद्यालय की संस्कृति श्रीवास्तव रही जिन्होने 91% अंक प्राप्त किये। तृतीय स्थान पर अक्षिता गुप्ता एंव गौतम कुमरावत ने 89.4 % अंक प्राप्त किये। अक्षिता गुप्ता ने सामाजिक विज्ञान में उच्चतम 97 व गौतम कुमरावत ने 96 अंक प्राप्त किये। चौथे स्थान पर आंचल अवास्या रही जिन्होने 88.4 % अंक प्राप्त किये। विद्यालय के अमय गुप्ता 88 % अंक प्राप्त करके पांचवे स्थान पर रहे। हिमानी भिंडे एंव औजस चावड़ा ने 85.2 % अंक प्राप्त करके छठा स्थान प्राप्त किया। वही सातवें स्थान पर मनस्वी जोशी ने 85 % अंक प्राप्त किये। विद्यालय में अध्ययनरत 80% छात्र प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए। छात्रों की इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्यालय के चेयरमेन  महेश पटेल, अध्यक्षा सेना महेश पटेल एंव विद्यालय के प्राचार्य कृष्णचन्द्र उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों एंव उनके परिवार जनो को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम सर्वश्रैष्ठ रहा, एंव विद्यालय परिवार छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना करता हैं। महेश पटेल ने बताया कि इस वर्ष सर्वोच्च फल आने का कारण स्कूल में की गई इनोवेशन तकनीक है, जिसका फायदा सभी विषयो में मुख्य रूप से गणित एंव सांईस में देखने को मिला। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वैदेही पंचोटिया
2. संस्कृति श्रीवास्तव
3. अक्षिता गुप्ता
4. गौतम कुमरावत
5. आँचल अवास्या
6. अमय गुप्ता
7. ओजस चावड़ा
8. मनस्वी जोशी

CBSE 10वी के परीक्षा परिणाम में स्वामी विवेकानन्द विद्या पीठ के छात्रों को स्वर्णीम सफलता

CBSE 10 वी कक्षा के घोषित परिणामो मे अलीराजपुर के स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ के छात्रों ने स्वर्णीम सफलता प्राप्त की है। विद्यालय का कुल परिक्षा परिणाम 97% रहा। विद्यालय के छात्र निखिल माहेश्वरी पिता श्री चन्द्रकांत माहेश्वरी ने 92.4 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही छात्र कार्तिक शर्मा पिता श्री हितेन्द्र शर्मा ने 90.4 % अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के कुल छात्रों में से 21 छात्र/छात्राओं ने सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की है। 19 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्राचार्य समीर कुलकर्णी एवं संचालन समिति की ओर से उत्त्कृष्ठ परिणाम देने वाले छात्र/छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की है।

)