जन आक्रोश यात्रा 22 सितंबर को आलीराजपुर जिले में करेगी प्रवेश

- Advertisement -

22 सितम्बर 2023 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे कांग्रेस की “जन आक्रोश यात्रा” अलीराजपुर जिले मे पहुंच रही है। यात्रा जिले में ग्राम फाटा से प्रवेश करेगी। विधायक मुकेश पटेल ने बताया यात्रा में कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त, क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल, सेना महेश पटेल, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, प्रदेश संगठन मंत्री खुर्शीद अली दिवान सहित पार्टी के वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता  उपस्थित रहेंगे। आलीराजपुर में सुबह 11 बजे टंकी ग्राउंड पर सभा होगी।