9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर निकलेगी विशाल रैली, सर्व आदिवासी समाज की बैठक में लिया गया निर्णय

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर 

सर्व आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक नानपुर स्थित साईं मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चांदपुर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।

बैठक में समाज में जन जागृति, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा ‘जल, जंगल, जमीन’ के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही समाज पर हो रहे अत्याचार व शोषण के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।

नानपुर थाना क्षेत्र के 36 गाँवों के युवाओं, मातृशक्ति, किसानों, मजदूरों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और वरिष्ठ बुद्धिजीवियों ने चांदपुर कार्यक्रम में शत-प्रतिशत सहभागिता दर्ज कराने की सहमति दी है। वर्तमान में क्षेत्र के गाँव-गाँव और फलियों में प्रचार-प्रसार का कार्य तेजी से चल रहा है।

कार्यक्रम की रूपरेखा

एकत्रित होने का स्थान: थाना ग्राउंड, नानपुर

दिनांक व दिन: 9 अगस्त 2026, रविवार

समय: प्रातः 10:00 बजे

रैली मार्ग: विशाल रैली थाना ग्राउंड नानपुर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार व खट्टाली रोड होते हुए सीधे आलीराजपुर-चांदपुर पहुंचेगी।

प्रमुख उपस्थिति व अपील

बैठक में क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता मालसिंह तोमर, डॉ. सुनील सोलंकी, डॉ. सावनसिंह चौहान, मूलेसिंह चौहान, भीलसिंह बघेल, नवल सिंह बघेल, लालसिंह चौहान, सरपंच अगर सिंह चौहान, एडवोकेट लक्ष्मण चौहान, कमल बघेल, एडवोकेट माधु सोलंकी, कर्मेंद्र, राकेश, जितेंद्र, मुकेश, कैलाश, रमेश, संजू, वीरेंद्र, नीलेश सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजकों ने समस्त सगाजनों से अपील की है कि वे 9 अगस्त को प्रातः 10 बजे अपनी पारंपरिक वेशभूषा और मांदल की थाप के साथ नानपुर थाना ग्राउंड पहुंचकर इस गौरवशाली पर्व को सफल बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.