मजबूत नेतृत्व के लिए हर एक वोट कीमती-कनेश

- Advertisement -

नानपुर से जितेंद्र वाणी

त्रिस्तरीय  पंचायत चुनाव में स्थानीय भागीदारी और सक्रिय नेतृत्व के लिए आम आदमी का एक एक वोट बहुत कीमती है। इसी से ग्राम के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उपरोक्त विचार बीएस कनेश (प्राचार्य बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) ने व्यक्त किये।

उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव में मतदान के प्रति जागरूकता का प्रसार प्रचार करने हेतु जिले में विभिन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम नानपुर के कर्मचारियों द्वारा मतदाता जारूकता रैली का आयोजन किया गया। यह बाइक रैली बालक उमावि से प्रारम्भ होकर बड़चौक, बस स्टैंड और साईं मन्दिर पहुंची। रैली में सैकड़ों महिला पुरुष कर्मचारी जागरूकता रैली से जुड़े बैनर, पोस्टर और नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर चल रहे थे।

विभिन्न चौराहों पर रैली को प्राचार्य बीएस कनेश, प्राचार्य शरद क्षीरसागर, जनशिक्षक बालमुकून्द वाणी ने संबोधित किया। रैली में मतदान के समय, मतदान केंद्रों की जानकारी भी दी गई। रैली के अंत मे प्राचार्य जगदीश इस्के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।