नानपुर के भगोरिया हाट में नजर आया उत्साह, कांग्रेस-भाजपा ने निकाली गेर

- Advertisement -

जितेंद्र वाणी, नानपुर

ग्राम नानपुर में लगे भगोरिया मेले में ग्रामीणों में उत्साह नजर आया। दोपहर 1 बजे बाद भगोरिया का रंग जमा। ग्रामीण ड्रेस कोड में पहुंचे। नानपुर के पुलिस थाना ग्राउंड में लगे झूले-चकरी का लुत्फ ग्रामीणों ने उठाया। शाम तक भी ड़ रही। युवक-युवती कोल्ड्रिंक, कुल्फी, शरबत सहित विभिन्न खाद्य व्यंजनों का लुत्फ उठाते नजर आए। 

भगोरिया में कांग्रेस की गेर साईं मंदिर के सामने से शुरू हुई। जिसमें करीब 34 ढोल-मांदल शामिल थे। गेर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौड़, कांग्रेस नेता महेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य कैलाश चौहान, खुर्शीद अली दीवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा ने ग्राम पंचायत परिसर से गेर निकाली। इस गेर में 10 से अधिक ढोल मांदल शामिल हुए। हिंदू युवा जनजाति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान, पूर्व जिपं सदस्य इंदरसिंह चौहान, सरपंच प्रतिनिधि समरथ सिंह मोर्य, घनश्याम माली, विजय वाणी, अखिलेश वाणी, डिंपु राठौर, जनपद उपाध्यक्ष मेहर सिंह, जितेंद्र वाणी भी गेर में शामिल हुए। मेहर सिंह ने ढोल-मांदल वालों को 1100 रुपए का पुरस्कार भी दिया। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस जवान भी जगह-जगह तैनात रहे।