जैविक खाद से पैदा हो रही आम की फसल का जिलाधीश ने अवलोकन किया

0

मयंक विश्वकर्मा,आम्बुआ

समीप ग्राम बोरझाड में स्थित ठाकुर परिवार के आम बगीचे का अवलोकन आलीराजपुर जिला कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा किया गया। यहां पर अनाज से लेकर फल आदि का उत्पादन जैविक पद्धति से किया जाता है, उन्होंने जैविक खाद एवं कीटनाशक दवा आदि के विषय में संपूर्ण जानकारी कृषक ठाकुर लोकेंद्र सिंह राठौर से ली।

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर नीतू माथुर जिला मुख्यालय से जोबट प्रवास के दौरान कुछ समय के लिए बोरझाड स्थिति ठाकुर कृषि फार्म पहुंची जहां पर उन्नत कृषक ठाकुर लोकेंद्र सिंह राठौर ने स्वागत किया तथा आम बगीचे का अवलोकन कराया यहां पर माथुर ने जैविक खाद एवं कीटनाशक दवा बनाने की विधि की जानकारी प्राप्त की तथा जैविक खेती से संबंधित अनेक जानकारियां क्रषक ठाकुर लोकेंद्र सिंह राठौर द्वारा प्रदान की गई। आम की विभिन्न किस्मों के विषय में तथा उत्पादन एवं बाजार में बिक्री मार्केटिंग की जानकारी के बाद कृषक ठाकुर लोकेंद्र सिंह राठौर द्वारा मधुमक्खी पालन हेतु शासकीय योजनाओं के तहत मांग रखी जिस पर कलेक्टर नीतू माथुर विचार करने का आश्वासन दिया गया है।

स्मरण रहे कि यहां जैविक खाद से फलों के साथ ही खाद्यान्न जैसे गेंहू चना तथा सब्जियां भी जैविक पद्धति से पैदा की जाती है, क्षेत्र में अभी एक मात्र कृषक ठाकुर लोकेंद्र सिंह राठौर परिवार है जो जैविक खाद एवं कीटनाशक दवा का उपयोग कर रहे हैं तथा उर्वरक एवं कीटनाशक दवा स्वयं तैयार कर रहे हैं, जिलाधीश द्वारा प्रशंसा भी की गई। स्मरण रहे कि ठाकुर लोकेंद्र सिंह राठौर ने वर्ष 2017 में जैविक खेती का प्रशिक्षण लिया था तथा तभी से यह कार्य करते आ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.