नन्हे रेहान व सोबान मंसूरी ने भीषण गर्मी में रखा रमजान का रोजा

- Advertisement -

पियुष चंदेल, अलीराजपुर

रोजा ईस्लाम धर्म में फर्ज है। रमजान महीने को तीन अशरो में बांटा गया है, पहला अशरा रहमत का, दुसरा मगफिरत का, तीसरा अशरा जहन्नूम की आग से आजादी का है। इस पवित्र माह में तीस दिन रोजे नमाज व तरावीह अदा की जाती है। सुबह 4.30 से रोजा शरू होता है और शाम 7:05 बजे को इफ्तारी कर रोजा पूर्ण किया जाता है। 40 डिग्री की शिद्दत वाली गरमी में पांच वर्षीय मोहम्मद रैयान हुसैन मंसूरी व मोहम्मद सोबान हुसैन मन्सुरी (पाकीजा) द्वारा पन्द्रह घ्ंटे का रोजा पूर्ण कर नमाजे भी अदा की। दोनों बच्चों के इस सराहनीय कार्य को देख मन्सुरी परिवार के सभी सदस्यों ने फूलमाला पहना कर उनका हौसला अफजाई की और बच्चों के हक में दुआए भी की।
)