दशरथ सिंह भारतीय पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष नियुक्त

May

भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर

मेघनगर- भारत देश के हर क्षेत्र व राज्य में फैला सबसे मजबूत संगठन भारतीय पत्रकार संघ ऑल इंडिया जनरलिस्ट एसोसिएशन की झाबुआ जिले की युवा इकाई की बैठक में झाबुआ जिले के मेघनगर तहसील अध्यक्ष के रूप में युवा पत्रकार दशरथ सिंह कट्ठा को संगठन को मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारी दी गई। उनकी नियुक्ति पत्रकार हितों के लिए किए गए कार्य को देखते हुए की गई। संगठन के वरिष्ठ सलीम शेरानी, जिला अध्यक्ष मनोज पुरोहित की अनुशंसा पर दशरथ सिंह कट्ठा को मेघनगर तहसील अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई। मेघनगर तहसील अध्यक्ष नियुक्ति पर नगर के प्रबुद्ध नागरिक जनों पत्रकार अनूप भंडारी, प्रकाश भंडारी विमल जैन,मनीष नाहटा, रहीम हिंदुस्तानी, पंकज बड़ौला, फारुख शेरानी ,मुकेश मेहता, भुपेन्द्र बरमण्डलिया, सुनील डाबी ,इमरान शेख,नीलेश भानपुरिया, जिया उलहक कादरी ,अली असगर, निसार पठान, निसार शेरानी,प्रकाश प्रजापत ,शुभम जोशी,जयेश झामर, प्रेम सिंह बसोड व अन्य पत्रकार साथियों ने दशरथ सिंह कट्ठा को बधाइयां अर्पित की।

)