जिलाध्यक्ष ने किया दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

May

विजय मालवी,बड़ी खट्टाली

बड़ी खट्टाली में भाजपा का दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण का शुभारंभ आलीराजपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला अध्यक्ष वकील सिंह जी द्वारा पंडित दिनदयाल उपाध्यय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री मांगीलाल चौहान ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को बताया कि वर्ष 1952 से 1980 तक जनसंघ के नाम से पार्टी को जाना जाता था। छह अप्रैल 1980 से अब तक के सफर में कार्यकर्ताओ के लिए बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा है। अनुशासन व समर्पण से भाजपा आज पूरे विश्व में एक वटवृक्ष के रूप में स्थापित हो गई है। इस अवसर पर प्रशिक्षण में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वकील सिंह ठकराला ने कहा कि जिले के प्रत्येक मण्डल स्तर पर मण्डल प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है, जिसके चलते आज जिले के बड़ी खट्टाली में दो दिवसीय प्रशिक्षण आज से शुभारंभ किया गया है।

भाजपा का कार्यकर्ता देश के विकास लिए काम करता है

सत्र के पहले दिन मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भा ज पा जिलाध्यक्ष वकिलसिह ठकराला ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जो देश हित के लिए काम करता  है। भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की बात करता है।साथ ही गरीब, वंचित, किसान और आमजन के जीवन स्तर में कैसे सुधार आए उसकी चिंता करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए वर्ग लगाती है। इस वर्ग से प्रशिक्षित होकर कार्यकर्ता राष्ट्रवाद और एकांत मानववाद की बात करता है। हमारी यहीं विशेषता है कि हमारा हर कार्यकर्ता भारत माता को परम वैभव पर ले जाने व देश के विकास के लिए काम करता है।

प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ के पश्चात पहले सत्र में कार्यकर्ताओ का पंजीयन किया गया। उसके बाद संगठन गीत, सूचना, प्रस्तावना एवं वक्ता परिचय के पश्चात भाजपा के इतिहास और विकास पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। इसके बाद सुबह 11.बजे से 12.बजे तक हमारा विचार परिवार बिंदू पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। भोजन के बाद दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक भाजपा एवं हमारा दायित्व, भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा बिंदू पर वक्ताओं ने संबोधित किया। तक व्यक्तित्व विकास पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने के बाद पहले सत्र का समापन किया गया। कार्यक्रम में दोपहर पश्च्यात क्षेत्र के पूर्व विधायक माधव सिंह डावर ने अपने उद्धबोधन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पार्टी के प्रति उनके द्वारा समर्पण को हर कार्यकर्ता को अपने जीवन के उतारने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मांगीलाल चौहान पूर्व जिला महामंत्री, वकील सी ठकराल भाजपा जिला अध्यक्ष, हीरालाल शर्मा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, मदन लड्ढा जिला कोषाध्यक्ष, मुकेश राठौड़ मंडल अध्यक्ष, प्रहलाद लड्ढा ने मौजूद रहें और सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। इस दौरान भारत सिंह डोडवे सरपंच बड़ी खट्टाली, भैरू सिंह कनेश सरपंच मसनी, ललित राठौर, गणपत राठौड़, भावसिंह डोडवे, सुरेश सरपंच खंडाला, राम सिंह पटेल बड़ी खट्टाली, इकबाल खत्री सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मदन लड्डा द्वारा किया गया