सोंडवा तहसील के 536 घरों में हुआ गायत्री यज्ञ

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला

शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में बुद्ध पूर्णिमा 1 मई 2026 शुक्रवार को सोंडवा तहसील प्रत्येक गांवों में गायत्री यज्ञ प्रातः 8 बजे से 4बजे तक यज्ञ सम्पन्न किये गये, यज्ञ घर के ही  सदस्य या गायत्री परिजनों के द्वारा सम्पन्न करवाएं गये।

देश विदेश में 24 लाख घरों में विश्व शांति और पर्यावरण शुद्धी के लिए गायत्री यज्ञ सम्पन्न किए गए। उसी उपलक्ष्य में सोंडवा तहसील में भी 536 घरों में गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुए। तहसील समन्वयक इंग्लेश तोमर ने बताया कि इस विशेष पूर्णिमा पर ग्राम अचपई ओर मथवाड़ में अन्य पंथों जैसे:- रामदेव पंथ,कबीर पंथ,जय गुरुदेव पंथ, दत्तात्रेय पंथ के परिजनों ने भी गायत्री यज्ञ सम्पन्न करवाएं। इन यज्ञों को सम्पन्न करवाने में सोंडवा तहसील सभी सक्रिय गायत्री परिजनों का विशेष सहयोग प्रदान हुआ। तहसील समन्वयक इंग्लेश तोमर ने सभी परिजनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया ओर आशा कि है कि आने वाले समय में भी गायत्री परिवार के द्वारा अनेकों अनेक बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाना है, उसमें भी सभी का ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.