गोकुल महोत्सव में बीमार पशुओं का किया उपचार

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी(राज) की रिपोर्ट-
na गोकुल महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पंचायत नानपुर एवं माछलिया में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों के बीमार पशुओं का उपचार, उनका बधियाकरण, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, गायों व भैंसों का बांझपन उपचार किया गया। वहीं इसी के साथ पशु मालिकों के पशुओं का बीमा का कार्य किया गया। यह अभियान 31 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगा, जिसमें गांव-गांव में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पशु चिकित्सक डॉ.आरएल बैरवा, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी एनएस बघेल, आरएस वरवागे, दीपा भंवर, लालसिंह के साथ गौसेवक नानसिंह मौजूद थे।