गुरु पूर्णिमा पर नव चेतना विस्तार केंद्र में यज्ञकर्म व पूजा अर्चना की गई

- Advertisement -

चंद्रशेखर आजाद नगर |

नगर के नवचेतना विस्तार केंद्र में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिजनों द्वारा यज्ञ कर्म व पूजापाठ का आयोजन कोविड नियमों के साथ किया गया |
कार्यक्रम का आयोजन पंडित राम नरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में नवचेतना विस्तार केंद्र पर प्रातः 9से 12 बजे संपन्न हुआ| आयोजन के दौरान यज्ञ कर्म एवं पूजा अर्चना के साथ गुरूदेव व गुरूमाता की वंदना की गई| जिसमें नगर गायत्री परिजन के रूप में करीब पचास महिला पुरूषों ने सहभागिता की| आरती प्रसादी के साथ आयोजन संपन्न हुआ| इस अवसर पर पंडित रामनरेश मिश्रा के साथ प्रकाश नारायण नागर, बाबूलाल वाणी, भोलासिंह परिहार, मनोहरलाल गौड़, महेशचंद्र शाह, आनंद शाह, सुभाष निगम,हेमेंद्र गुप्ता, देवेंद्र वाणी का विशेष सहयोग रहा|