रविदास जयंती पर खरडू में कैबिनेट मंत्री ने की संत रविदास की पूजा अर्चना

- Advertisement -

सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी

आज ग्राम खरडू बड़ी में क्षेत्रीय विधायक निर्मला भूरिया महिला बाल विकास विभाग कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश सरकार एवं सांसद गुमानसिंह डामोर  गुरू रविदास जन्म जयंती के उपलक्ष पर खरडू बडी में उपस्थित हुए और गुरु रविदास जी की आरती की।

इस कार्यक्रम में   झाबुआ रतलाम के सांसद गुमानसिंह डामोर और वार्ड क्रमांक 3 के जिला पंचायत सदस्य पति वालसिंह मसानिया, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम शर्मा , पूर्व मडल अध्यक्ष ऊकर डामोर, मडल महामंत्री रोमिराज सेन, एसटी मोर्चा जिला आईटी सेल संयोजक अर्पित भूरिया,  चेनसिंह बारिया,विजन डामोर,दिवान डामोर,मुकेश गोयल , सुनील भूरिया, कांतिलाल भूरिया, दिनेश भूरिया, श्यामलाल पंचाल, कार्यकर्म  संचालक रविदास जी की जन्म जयन्ती  रमण लाल परमार  के नेतृत्व में सम्पन हुआ। रविदास जयंती के उपलक्ष में मां दशा माता मंदिर से चल समारोह निकाला गया जो की मां चामुंडा माता मंदिर होते हुए शीतला माता मंदिर से पुनः दशा माता मंदिर पर आकर इस यात्रा का समापन किया गया। रविदास जयंती समस्त समाज द्वारा मनाई गई। रविदास जयंती के उपलक्ष में गांव के लोगों ने क्षेत्र की विधायिका एवं महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से परमार फलिया में नोरा एवं आंगनबाड़ी की मांग की गई। जिसका आवेदन कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को दिया गया।