अलीराजपुर। अलीराजपुर जिले से सटे गुजरात राज्य खण्डवा बड़ौदा राजमार्ग पर स्थित फेरकुआं जिला छोटा उदयपुर गुजरात चेक पोस्ट बैरियर पर दोपहर 12 बजे झाबुआ आलीराजपुर लाइव से अलीराजपुर लाइव के रिपोर्टर रिजवान खान के साथ बैरियर पर पदस्थ दो पुलिस जवानो द्वारा 50 रुपए मांगे गए। प्रतिनिधि द्वारा 50 रुपए नहीं देने पर पुलिस जवानों ने प्रतिनिधि को वहां से नहीं निकलने की धमकी दी। उक्त बैरियर पर आये दिन पुलिस जवानों द्वारा मध्य प्रदेश राज्य से गुजरात राज्य की ओर जाने वाली चार पहिया छोटे वाहन जो अपने निजी व्यवसाय के लिये जाते है गुजरात राज्य से सटे फैरकुआ बैरियर पर पदस्थ जवान चार पहिया वाहनों से पचास रूण् अवैध वसुली नहीं देने पर अभद्रता पर उतारू हो जाते है। गुुजरात पुलिस के जवान कानुन एवं नियम को ताक में रख बिना रसीद के मध्य प्रदेष से गुजरात राज्य की ओर जा रहे छोटे बड़े वाहनों से आए दिन फैरकुआ बैरियर पर अवैध वसुली करते देखे जा रहे है। गुजरात राज्य से 1 किमी पहले मध्य प्रदेश राज्य का चेक पोस्ट पर गुजरात राज्य की ओर जाने वाली मध्य प्रदेश की चार पहियाए छह पहिया ट्रक ट्राले अपने दस्तावेज को जांच करवाकर गुजरात राज्य की ओर प्रस्थान करते है। उसके बावजूद भी गुजरात राज्य की बोर्डर पर स्थित फैरकुआ के पुलिस चौकी बैरियर पर दादागिरी से किस बात की वसूली की जा रही है।
Trending
- पीएम श्री कन्या हाई स्कूल छकतला में नवीन बाल कैबिनेट का गठन
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित ‘माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव’ के पूर्व मीडिया बंधुओं से किया संवाद
- झाबुआ विधानसभा के उदयगढ़ ब्लॉक के बोरी क्षेत्र की घटना की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की
- विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया
- विधवा महिला से लूटपाट के बाद गैंगरेप किया, हथियारों के दम पर बंधक बनाया
- एमपी की सूरत बदल देगी 5017 करोड़ की सड़क, सीएम डॉ. यादव बोले- लिखेंगे विकास का नया अध्याय
- रायपुरिया के शूटिंग कोच भूपेंद्र सिंह के प्रशिक्षण में खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन
- ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची का वाचन
- नशा मुक्त एमपी पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- इससे वर्तमान और भावी पीढ़ियां हो जाती हैं बर्बाद
- माँ त्रिपुरा कॉलेज फार्मेसी, झाबुआ के बी.फार्म प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का किया शानदार प्रदर्शन