मूलेश बघेल के मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा मंडल में हर्ष, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

- Advertisement -

विजय मालवी खट्टाली 

ग्राम बड़ी खट्टाली में भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद पर क्षेत्र के जागरूक भाजपा कार्यकर्ता मुलेश बघेल के मनोनयन पर पूरे खट्टाली नगर में अपार हर्ष व्याप्त है ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया।

मूलेश बघेल को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर बुधवार रात्रि को खट्टाली में जोरदार स्वागत हुआ जिसमें बड़ी खट्टाली,छोटीखट्टाली ,चमारबेगड़ा ,पलासदा ,मसनी ,बड़ी हीरापुर, खैरवा सहित क्षेत्र के अनेक भाजपा कार्यकर्ता सरीक हुवे बुधवार रात्रि को बघेल का एक भव्य जुलूस  खट्टाली में ढोल धमाको व आतिशबाजी करते हुए निकला गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता आदिवासी जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए इस अवसर पर भाजपा नेता दिलीप चौहान एवं मंडल अध्यक्ष बघेल ने चारभुजा मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया दोनों नेताओं ने अंबे माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। 

मुलेश बघेल ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि मेरा लक्ष्य भाजपा को मजबूत करना है ,आगे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान को भारी मतों से हम सबको मिलकर विजय दिलाना है। मूलेश बघेल ने मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा संगठन एवं प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा मुख्यमंत्री मोहन यादव, वनमंत्री नागर सिंह चौहान भाजपा के जिला अध्यक्ष मकू परवाल विशाल रावत ,इंदर सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान सहित भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया एवं सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे निडर होकर लोकसभा चुनाव में जुट जावे व जोबट क्षेत्र से अधिक लीड दिलावे । बघेल ने कहा कि बड़ी खट्टाली मंडल से में दावे के साथ कहता हूं कि भाजपा इस क्षेत्र से जबरदस्त लीड लेगी।