किसानो को मुआवजा नही मिलने पर कांग्रेस की विशाल रैली, धरना प्रर्दशन एवं ज्ञापन 23 सितंबर को

May

पीयूष चन्देल, अलीराजपुर
जिलेभर मे किसानो की फसलो मे बिमारी लगने एवं येलो मोजेक पड जाने से फसले पुरी तरह से नष्ट हो गई है। जिसको लेकर जिले का अन्नदाता किसान वर्ग हताश होकर बहुत दुःखी हो गया है। आदिवासी बाहुल्य इस जिले मे शासन से लेकर प्रशासन भी किसानो की सुध नही ले रहा है। प्रदेश सरकार ओर भाजपा नेता किसानो को लेकर बडे-बडे दावे करते है, मगर उनके दावे-प्रतिदावे खोखले साबित हो रहे है। सरकार ने अभी तक जिले के किसानो को मुआवजा ओर राहतभरा पैकेज नही दिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है, वह किसानो को गुमराह कर छल रही है, जिले के भाजपा नेता दिखावे की राजनिती कर रहे है। किसानो के साथ हो रहे अन्याय को लेकर जिला कांग्रेस उनके हक की लडाई सडको पर उतरकर लडेगी। विरोधस्वरुप जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा आगामी 23 सितंबर को जिला मुख्यालय पर किसानो को साथ लेकर एक विशाल रैली निकालकर धरना-प्रर्दशन कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सोपा जाएंगा। इस दोरान जिलेभर के किसानो द्वारा पीली पडी एवं खराब फसलो से कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर को भरने की रस्म भी अदा कि जावेगी। उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल ने मंगलवार को ब्लाक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियो की बैठक मे संबोधित करते हुए कही।

आंदोलन को लेकर हुई चर्चा

स्थानीय बोरखड पटेल फार्म हाऊस पर आयोजित बेठक मे कांग्रेसी नेताओ द्वारा पार्टी संगठन की मजबुती व किसानो की खराब फसलो का मुआवजा दिलाने सहित विभिन्न मुददो पर चर्चा कर आगामी आंदोलन की रणनिती बनाई गई। जिसमे जिले के प्रत्येक ब्लाँक से बडी संख्या मे किसानो को टैक्ट्ररो के माध्यम से उनकी खराब फसलो के साथ लाने के निर्देश समस्त ब्लाँक कांग्रेस अध्यक्षो एवं ग्रामिण नेताओ को दिए गए। आगामी 23 सितंबर को सुबह 11ः30 बजे स्थानीय टंकी ग्राऊड मेदान पर जिलेभर के किसानो को एकत्रित किया जाएंगा। जहां से किसान खराब फसलो को हाथो मे लेकर एक रैली के रुप मे नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेंगे। केंद्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी नितियो के विरोध मे कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर धरना-प्रर्दशन किया जाएंगा। इस अवसर पर क्षैत्रिय विधायक मुकेश पटेल एवं जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता भी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। बेठक के अंत मे ब्यावरा कांग्रेस विधायक स्व. गोर्वधनसिंह दांगी, जोबट कांग्रेसी नेता स्व. मनोज देसला एवं झाबुआ कांग्रेसी नेता स्व. विजय पांण्डे को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गई। बैठक मे जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, ब्लाँक कांग्रेस अध्यक्षद्वय केलाश चोहान, मदन डावर, पारसिंह बारिया, ऊसान गरासिया, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापु पटेल, महिला नेत्री शोभना ओंकार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमेरसिंह अजनार, प्रकाशचंद्र जेन, खुर्शिद दिवान, राजेंद्र टवली, सुरेश सारडा, अजहर चंदेरी, सोनु वर्मा, राजेश जायसवाल, ईरफान मंसुरी, राजु चोहान, सलमान बाबा आदि उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।