कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती मनाई, बापू के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

May

फिरोज खान, अलीराजपुर
जिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस द्वारा शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती सिनेमा चौराहे स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। कांग्रेसी नेताओ ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको याद किया। इस दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गांधीजी एवं शास्त्रीजी के बताए गए मार्गो पर चलकर उनके सपनो को साकार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बडी संख्या मे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देशवासी उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसी वक्ताओं ने गांधीजी को याद करते हुए बताया कि भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्रता कराने में राष्ट्रपिता गांधीजी का महत्वपूर्ण ओर अहम योगदान रहा है। जिसको भारतवासी कभी भूल नही सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्रीजी देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी तथा उनके जय जवान- जय किसान के बुलंद नारों को भी याद किया गया। कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी एवं शास्त्रीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शोभना ओंकार, प्रदेश कांग्रेस सचिव जहिर मुगल, पिछडा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेंद्र टवली, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर बामनिया, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई, युवा नेता पुष्पराज पटेल, शहर कांगेस अध्यक्ष सुरेश सारडा, अल्पसंख्यक कांगे्रस जिलाध्यक्ष अजहर चंदेरी, विधायक प्रतिनिधी खुर्शीद अली दीवान, कांगे्रसी नेता दिलीप पटेल,भुरसिंह डावरए सुरेश परिहार, सुरेंद्र चौहान, मंसूर मर्चेंट, कैलाश प्रजापत, इरफान मंसूरी, पिंटू सेठ, सलमान मकरानी, राहुल राठौड, धनराज राठौड, सुखराज मंडलोइ, भरोसे डावर आदि उपस्थित थे।