झाबुआ लाइव डेस्क- कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा आज कोविशिल्ड वैक्सीन बुनियादी हाई स्कूल सेंटर झाबुआ में स्थापित वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर दूसरा डोज लगवाया। प्रथम कोविशिल्ड का वैक्सीनेशन मिश्रा द्वारा 1 अपै्रल को लगया गया था। आज 42 दिन पूर्ण होने पर सैकंड डोज लगवाया एवं संदेश दिया की जिले के सभी भाईयों और बहनों वैक्सीन लगवाएं एवं सुरक्षित रहें। सरकार इस संबंध में निरन्तर प्रयास कर रही है। आप भी आगे आकर वैक्सीन लगवाए। किसी भी प्रकार की अफवाह में नहीं आए। जिले में वैक्सीनेशन सेंटर पर उत्कृष्ट सुविधा उपलब्ध है। इसका लाभ उठाए। वैक्सीन लगाने से आप कोविड के खतरे से मुक्त होंगे एवं आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा। कलेक्टर ने हाथ जोडकर निवेदन किया की जिले के सभी लोग आगे आए और वैक्सीन लगाए। संदेश- दो गज की दूरी मॉस्क है जरूरी। जीतेगा झाबुआ हारेगा कोरोना। क्रमांक 42/488/भारत Post navigation लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन कर जीप में ओवरलोड सवारियां भरकर जा रहे चालक पर पुलिस ने की कार्रवाई जनप्रतिनिधि पहुचे थाने तब जाकर दर्ज हुई बाइक चोरी की एफआईआर, इधर टीआई पर सब्जी बेचने वाली महिला ने फोन पर अश्लील बातें करने के लगाए आरोप