हीरा बा भारत को अनमोल हीरा दे गई जो विश्व पटल पर चमक रहा है : विकास माहेश्वरी

- Advertisement -

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व के सर्वमान्य नेता होकर कोहिनूर हीरे के समान चमक रहे हैं। यह हिरा हीरा बा (मां) ने भारत को दिया है।

         एक मां जिस ने संघर्षपूर्ण जीवन यापन करते हुए अपनी संतानों को आदर्श शिक्षा दी हो उन्हें अच्छे संस्कार दिए हो ऐसे संस्कारों से नरेंद्र मोदी जैसा हीरा निखर कर भारत ही नहीं अपितु विश्व पटल पर अपनी चमक बिखेर रहा हो ऐसी ममतामई माता को शत शत नमन श्रद्धांजलि। आज प्रधानमंत्री मोदी की माता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उक्त विचार जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास माहेश्वरी ने व्यक्त किए।

        ममता की प्रतिमूर्ति हीरा बा के निधन पर संपूर्ण देश के साथ ही आम्बुआ में भी शोक की लहर है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भरत माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष जुवानसिंह रावत, यश राठौड़, नीलेश राठौड़, लोकेंद्र सिंह राठौड़, गोविंदा गोयल आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा स्व. आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने एवं परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

पत्रकार संघ के वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा, अध्यक्ष गोविंदा माहेश्वरी, साजिद शेख, गजेंद्र सिंह रावत, हुसैन बोहरा, मयंक विश्वकर्मा, असलम खान ने भी स्व. हीरा बा को श्रद्धांजलि अर्पित की।