असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो 8 मार्च को नगर बंद की चेतावनी

May

आलीराजपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पुर्व जिलाध्यक्ष महेष पटेल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि इन दिनों अलीराजपुर नगर मे असामाजिक तत्वो का बोलबाला है। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता ओर उदासिनता से असामाजिक तत्वो के होसले बुलंद होते जा रहे है। वह नगर मे खुलेआम गुण्डागर्दी कर उत्पाद मचाकर अराजकता फेला रहे है। इतना सब होने के बाद भी पुलिस प्रशासन मुकदर्षक और मौन बना हुआ है।

महेश पटेल

पटेल ने कहा गुंडागर्दी करने वाले के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की तो आगामी 8 मार्च मंगलवार को कांग्रेस द्धारा नगरवासी एवं व्यापारियों को साथ लेकर नगर बंद का आयोजन कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पटेल ने बताया इन दिनों असामाजिक तत्व नगर में आए दिन दादागिरी कर आमजनों से मारपीट कर रहे हैं। वहीं महिलाओ के साथ अभद्र व्यवहार कर छेड़खानी कर रहे है। जिससे महिलाओं और आमजनों में भय का वातावरण बना हुआ है। ये असामाजिक तत्व नगर के प्रमुख चैराहो पर खुलेआम रूप से हथियारों से लेस होकर भय का वतावरण पैदा कर रहे हैं। जिसकी सीसीटीवी मे फुटेज आसानी से देखी जा सकती है। पटेल ने बताया शिवरात्रि मेले में उक्त तत्व आमजनो के साथ मारपीट कर उत्पात मचा रहे है। आगामी दिनो मे जिले मे भगोरिया मेला व होली पर्व का आयोजन होने वाला है ओर ऐसा ही चलता रहा तो अनहोनी घटना होने का अंदेशा है। भगोरिया मेला व होली पर्व में कोई भी जनहानि व आपराधिक घटना घटित होती है तो उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रषासन की रहेगी।