अलीराजपुर डेस्क। खनिज विभाग द्वारा गत दिवस प्रातः 4 बजें खनिज रेत का अवैैध परिवहन करतें 8 ट्रेक्टर व 1 ट्रक को पकडा गया तथा थाना उदयगढ की अभिरक्षा मे खड़ा किया गया है। जिसमे से एक ट्रक क्रमांक एमी 11 एच 0118रेत से भरा वाहन मालिक हैदर अली निवासी राणापुर द्वारा चैकिंग पाॅइंट से 3 किमी खंडाला गांव तक भगाकर मिट्टी मे फंसा दिया, जिसे गांव के जेसीबी मालिक के सहयोग से निकालकर थाना प्रांगण मे खड़ा करवाया गया। इसी प्रकार प्रातः रेत का अवैैध परिवहन करते ट्रैक्टर एमपी 45 एए 5457 भारत पटेल, एमपी 69 ए 0227 वालंिसंह देवडा, एमपी 45 ए 3362 अर्जुन डुडवे, एमपी 45 एए 5956 अलपसिंह गुथरिया, व बिना नंबर ट्रैक्टर फार्म ट्रेक 45 सुरेश डुडवे, एएलटी 4000 राधु देवडा स्वराज 735 एफइ संजय डावर, आयशर 380 सुरेश कनेश के विरूद्ध कार्रवाई की गई, सभी के विरूद्ध मप्र गोण खनिज नियम के अन्तर्गत प्रकरण कलेक्टर न्यायालय मे प्रस्तुत किए। खनिज विभाग टीम मे खनिज अधिकारी सावनसिंह चोहान, खनिज निरीक्षक चैनसिंह डामोर, मानचित्रकार शैलेष किराडे तथा उदयगढ क्षेत्रवासियों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
Trending
- कौमी एकता का प्रतीक हज़रत गेबन शाह वली सरकार का सालाना उर्स मनाया
- चंद्रशेखर आजाद नगर में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर
- सोलहवे वर्ष गुरू पादुका पूजन व अखंड किर्तन के लिए तैयारियां जोरो पर
- जोबट में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ
- जनजातीय प्रकोष्ठ के विधि विशेषज्ञ ने किया उद्यानिकी योजनाओं का जमीनी निरीक्षण, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद
- धूप में तड़प रहे पशुओं को मिला सहारा: टेंट लगाकर अभिनंदन नांदेचा ने पेश की जीवदया की मिसाल
- 9 मई को रतलाम, झाबुआ और आलीराजपुर में आधार सेवाओं के लिए विशेष शिविर
- आठ साल का इंतजार खत्म…विश्वकर्मा मंदिर का निर्माण पूर्ण, धूमधाम से निकली शोभायात्रा
- मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
- नदी पर नहाने गई 9 वर्षीय बालिका की पानी में डूबने से मौत*