अलीराजपुर लिपिक संघ एवं चतुर्थ श्रेणी संघ के हड़ताली कर्मचारियों की विशाल संघर्ष रैली 28 जुलाई को

May

पीयूष चंदेल अलीराजपुर

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे लिपिक संघ और चतुर्थ श्रेणी संघ के कर्मचारियों की विशाल संघर्ष रैली का आयोजन 28 जुलाई को दोपहर 2 बजे से किया जायेगा। लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पंवार ने बताया कि यह रैली फ़तेह क्लब मैदान स्थित धरना स्थल से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस धरना स्थल पर सम्पन्न होगी। संघ के पदाधिकारियों ने इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में लिपिक और चतुर्थं श्रेणी कर्मचारियों को शामिल होने की अपील की है।