अलीराजपुर में आंध्रप्रदेश का युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

- Advertisement -

पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

अलीराजपुर नगर के मध्य स्थित केशव नगर कॉलोनी में निवासरत व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। डॉ. प्रकाश ढोके द्वारा इसकी पुष्टि की है। व्यक्ति आंध्रप्रदेश का है, और इसकी उम्र 48 वर्ष है। बताया जा रहा है, उक्त व्यक्ति अलीराजपुर में किसी रोड़ डेवलपमेंट कंपनी में काम करता है और इसकी ट्रेवल हिस्ट्री सर्च की जा रही है।