नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- स्व. कमल सेन की पुण्यतिथि पर अपने पिता की पुण्यतिथि पर उनकी आत्मा की शांति के लिए उनके पुत्र संतोष सेन के द्वारा आज सहयोग गार्डन में अनूठी पहल करते हुए पांच पौधे लगाए और जिला अस्पताल में फल-बिस्किट का वितरण किया और आचार्य मंदिर स्थित गौशाला में गाय और बछड़ों को हरा घास खिलाया। साथ ही छोटे छोटे बच्चो ने भी सहयोग गार्डन पहुंचकर पौधे लगाए। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ. प्रमेय रेवडिया सहयोग संस्था के दीपक दीक्षित, सांसद प्रतिनिधि तरूण मंडलोई आदि इष्ट मित्रो ने स्व कमल सेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। Post navigation स्कूल चले हम का प्रशिक्षण सम्पन्न नरवई जलाई, आग ने लिया विकराल रूप पड़ोसी खेतों की ड्रिप लाइन व हरे पेड़ जलकर राख