आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट 25 अप्रैल को जनशिक्षा केंद्र कालूवाट ओर बोरझाड़ के प्राथमिक माध्यमिक शालाओ में कार्यरत समस्त शिक्षको का प्रशिक्षण रखा गया था स्कूल चले हम कार्यक्रम के अंतर्गत घर घर जाकर अप्रवेशी, शाला त्यागी 0 से 18 वर्ष के बच्चों का सर्वे कर शाला जाने वाले बच्चों का चिन्हांकन दिनांक 30 अप्रेल तक किया जाना है। कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देश दिया गया है | शाला जाने वाले आयु वर्ग का कोई भी छात्र छात्रा शाला से वंचित नही होना चाहिए। पलायन करने वाले परिवारों की जानकारी भी कलेक्टर द्वारा चाही गयी है ताकि पलायन करने वाले बच्चों को अन्य राज्य में अध्यापन की व्यवस्था हेतु जिलाधीश को पत्र लिखकर अवगत कराया जा सके। बैठक में जनशिक्षक दसमसिंह चौहान, आसिफ शेख, ठकरावसिंह भूरिया, जगत बघेल द्वारा संबोधित किया गया। Post navigation गड्ढा व पोल से अवरुद्ध, हटाने के लिए लामबंद हुए नागरिक अपने पिता की पुण्यतिथि पर अनूठी पहल- लगाए पौधे-मरीजों को वितरित किए फल-बिस्किट