अजाक्स -आकास के जिला पदाधिकारियो की बैठक सम्पन्न

- Advertisement -

 पियुष चन्देल, ALIRAJPUR 

आदिवासी कर्मचारी एव अधिकारी संगठन (आकास) की 20 मई को अजाक्स के जिला अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र भयडिया एव आकास के जिलाध्यक्ष टी.एस.मण्डलोई की सयुक्त अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियो की बेठक हुई, जिसमे जिले से सभी पदाधिकारियो की सहभागिता रही। बैठक के दौरान कर्मचारियों एव आधिकारियो की समस्यो पर चर्चा की गई। साथ ही बैठक मे निर्णय लिया गया कि संगठन के सिद्धांतो और उद्देश्यो को आम कर्मचारियों एव अधिकारियो के साथ साथ आकास संगठन की थीम 🚶‍♂ *एक कदम गाँव की और* को आम जन तक पहुचाने हेतु आगामी समय में जिले के सभी गावों/कस्बो/ब्लाको में बेठको का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ आकास के सद्स्यो को आकास सदस्यता प्रमाण पत्र का वितरण आकास के जिला अध्यक्ष महोदय के द्वारा किया गया।। आकास के जिला सचिव भंगुसिंह तोमर ने बताया की बैठक में सभी सदस्यों द्वारा  27 मई को भोपाल में होने वाली आम सभा एव रैली के कार्यक्रम पर चर्चा कर 27 को भोपाल जाने की योजना बनाई गई। इस दौरान दोनों संगठन के पदाथिकारियो के अलावा बड़ी संख्या में संगठन के सदस्यगण उपस्थित थे।