अलीराजपुर। गत दिवस कलेक्टर सभाकक्ष में आदिम जाति विकास विभाग के सचिव विनोद बघेल ने कृषि महोत्सव अंतर्गत जिले में प्रचलित गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर शेखर वर्मा ,जिला पंचायत सीईओ एएस बघेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दें
बैठक में सचिव बघेल ने निर्देश दिए कि जिले में मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। जिले में मत्स्य पालन की पर्याप्त संभावनाएं है। मछली की विभिन्न प्रजातियों के पालन के लिए लोगों को प्रेरित करें। मत्स्य पालन के लिए उन्हें प्रशिक्षित भी करें। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फसलों में आम की फसल जिले की विशेषता है। ग्राम पंचायतों के माध्यम से सड़क किनारे वृक्षारोपण कराया जाए। वृक्षारोपण पश्चात पौधों की समुचित देखभाल की जाए। जिससे पौधों का विकास हो और पौधें वृक्ष में परिवर्तित हो सकें।
किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करें
बैठक में सचिव श्री बघेल ने निर्देश दिए कि जिले में कृषि महोत्सव की समस्त गतिविधियों में जनसामान्य और किसानों को शामिल करते हुए संपादित करें। जिससे हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सकें। उन्होंने कहा कि किसान कार्ड का शत्-प्रतिशत वितरण शिविर आयोजित कर किया जाए। पशुओं का टीकाकरण किया जाए। राजस्व विभाग द्वारा बी-1 का वाचन कर फौती नामान्तरण,बंटवारा आदि का निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को बीज का वितरण किया जाए। भूमि सुधार के लिए किसानों को तकनीकी सलाह दी जाए। किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करें।
कृषि क्रांति रथ के माध्यम से हितग्राही मूलक योजनाओें का व्यापक प्रचार करें
बैठक में प्रमुख सचिव श्री बघेल ने निर्देश दिए कि कृषि क्रांति रथ के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान,स्कूल चलें अभियान,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेंशन योजना आदि हितग्राही मूलक योजनाओें का व्यापक प्रचार प्रसार करें। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी से पूछा कि किसानों को बीज वितरण की क्या स्थिति है।
कृषि महोत्सव के दौरान 535 राजस्व प्रकरण दर्ज
बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि जिले में कृषि महोत्सव के दौरान विभिन्न गतिविधियां संचालित की गई। किसानों को कृषि किटो का वितरण,नामान्तरण,बंटवारा,सीमंाकन के 535 प्रकरण दर्ज किए गए। राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषि महोत्सव की गतिविधियां संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कपिलधारा योजनान्तर्गत अंतर्गत खनन किए गए कुओं के हितग्राहियों को विद्युत पंप का वितरण किया जाना चाहिए। इसके लिए शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि स्वीट काॅर्न को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न
Prev Post