झाबुआ। एबीवीपी जिला संयोजक निलेश गणावा ने बताया कि सत्र समाप्त एवं विद्यार्थियों की एग्जाम स्टार्ट हो गए लेकिन विद्यार्थियों को अभी तक स्टेशनरी अभी तक वितरण नहीं की अतः कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों को स्टेशनरी जल्द से जल्द वितरण करें।

दूसरा विद्यार्थी आवाज का फार्म भरता है और विभागों में जमा करने जाता है तो तो उन्हें यह कहा जाता है कि मकान मालिक द्वारा बात कराई जाए तब जाकर फार्म जमा कराए जाएंगे लेकिन बहुत सारे मकान मालिक ऐसे  होते हैं जो बात नहीं कर पाते तो इस कारण वंश विद्यार्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

विद्यार्थियों के हित को देखते हुए मकान मालिक से बात ना करें जमा किए जाने चाहिए ।तीसरा विद्यार्थी प्रथम वर्ष में अगर किसी कारण वंश फेल हो जाते हैं और वह प्राइवेट से पास होकर सेकंड ईयर में रेगुलर होते हैं ऐसे विद्यार्थियों का डाटा अभी तक भोपाल नहीं भेजा गया इन सभी मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद आज कॉलेज गेट के बाहर लगभग आधा घंटा बैठे रहे तब जाकर कॉलेज प्रशासन से ज्ञापन लेने गए अधिकारी आए।

अगर 7 दिन के अंदर इन सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाए विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर मालवा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विनोद  गणावा,  प्रकाश परमार राणापुर भाग संयोजक ,कॉलेज इकाई मंत्री निर्मला मेडा, अंकिता डामोर , अर्जुन गणावा , मनोज मेडा , महेश डावर , योगेश बघेल , बहादुर चौहान, रणजीत, लालू , सुशीला, उर्मिला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *