आलीराजपुर। गत दिवस 8 मई 2023 को ग्राम कवठू के निवासी प्रताप किराड़ के घर में सुबह भोजन बनाते समय अचानक गैस टंकी के ब्लास्ट होने से दुकान एवं मकान में आग लगने से दुकान एवं घर की सम्पूर्ण आवश्यक सामग्री जल कर राख हो गई थी। जिसकी जानकारी आदिवासी कर्मचारी- अधिकारी संगठन (आकास) के पदाधिकारियों को ग्रामवासियों के द्वारा दी गई। संगठन ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए, प्रतिनिधि मंडल के सदस्य ग्राम कवठू पहुँच कर वस्तुस्थिति का अवलोकन किया गया।तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने की आवश्यकता को देखते हुए। भीषण गर्मी में पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री को पहुँचाने के लिए आकास टीम के द्वारा निर्णय लिया गया।संगठन के सभी सदस्यों को पीड़ित परिवार को सम्बल प्रदान करने के लिए मददत करने की अपील की गई।जिसके परिणाम स्वरूप संगठन के सभी सदस्यों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया गया है।आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर के नेतृत्व में ग्राम कवठू पहुंच कर पीड़ित परिवार को आकास टीम अलीराजपुर के द्वारा अतिआवश्यक राहत सामग्री में किचन के समस्त बर्तन एवं रहने, पहनने एवं ओढ़ने के लिये कपड़े आदि सामग्री पीड़ित प्रताप किराड़ एवं श्रीमति मंजुला किराड़ को प्रदान की गई हैं।साथ ही राशि 18,385 रुपए सम्बंधित आगजनी घटना से पीड़ित प्रताप किराड़ के बैंक खाते में राशि जमा कर आर्थिक सहयोग किया गया है। सामग्री सहित कुल राशि 35,750 रुपये का सहयोग किया गया है। इस अवसर पर आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर, कार्यकारी अध्यक्ष केरम सिंह जमरा,उपाध्यक्ष लालसिंह डावर, जिला महासचिव (प्रशासक) सुरेन्द्र सिंह चौहान,जिला सचिव सचिव केरमसिं चौहान,कोषाध्यक्ष रतनसिंह रावत,सक्रिय सदस्य रमेश जी डावर,मगन सिंह मौर्य,करमसिंह किराड़ सहित जितेंद्र किराड़,राजेश किराड़, सुरेश किराड़,प्रेमसिंह किराड़, गिलदार किराड़, गोपी किराड़, पप्पू किराड़,चमसिंह किराड़ एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे हैं। Post navigation कांग्रेसी नेता पटेल ने आम्बुआ एवं उदयगढ़ का दौरा कर कार्यकर्ताओ की बैठक ली, अंचल में कर्नाटक की जीत पर की आतिशबाजी मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 के पात्र किसानों से आवेदन प्राप्त करने का शुभारंभ हुआ