बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आज क्लियर हुए जिसमें पेटलावद 195 विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया ने कांग्रेस के वालसिंग मेड़ा को लगभग 5647 वोटो से पराजित कर अपनी जीत दर्ज कराई। इसके बाद जैसे ही जीत की घोषणा हुई बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न आतिशबाजी कर मनाया एवं एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर बीजेपी के जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी भी जीत की बधाई कार्यकर्ताओ को बधाई दी। बीजेपी के युवा कार्यकर्ता मुकेश गोयल, कापसिंग भूरिया, दिवान डामोर, अर्पित भूरिया,दिनेश पारगी, कालूसिंग डामोर, विजेंद्र डामोर, जामसिंग अमलियार,तोलिया डामोर, कैलाश डामोर, करम डामोर,विक्रम टांक,भूरा भाई डामोर,मानसिंग डामोर आदि कार्यकर्ता ने जश्न मना कर बधाई दी। Post navigation टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया बलिदान दिवस महिलाओं ने चारभुजाधाम से बालीपुर धाम तक निकाली यात्रा, मां बाघेश्वरी के दर्शन भी किए