सलमान शैख@ झाबुआ Live अभी अभी पेटलावद से गुजर रहे स्टेट हाइवे पर कॉलेज के आगे गोठानिया कुएं के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल देखकर पता चल रहा है कि युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमे वो असंतुलित होकर खेत की मेड़ के पास जाकर गिर गया। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह कोई हादसा है या इसे प्लानिंग के तहत हादसे का रूप दिया गया है। इसकी सूचना आसपास के खेत के किसानों ने पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची है। खबर लगते ही लोगो की भीड़ भी यहां जमा हो गई। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह युवक कोन है और कहां जा रहा था। फिलहाल शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेजा जाएगा इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। Post navigation धार जिले में पेटलावद पुलिस टीम पर जानलेवा हमला: हेड कांस्टेबल को घसीटकर मारा, तो आरक्षक का हाथ तोड़ दिया …. सावधान..!! अगर आप रात में रतलाम से आ रहे है या जाने का सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए है…