आलीराजपुर। अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 191 से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पटेल ने सोमवार को विधि विधान से मां भगवती का अभिषेक, सर्वआव्हाहित मंडल पूजन, दुर्गासप्तशती का हवन, पूर्णाहूति और कन्या भोजन करवाने के पश्चात कलेक्टर कार्यालय स्थित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी तपिश पांडे के समक्ष अपना नामांकन फार्म प्रस्तुत किया। नामांकन फार्म भरने के बाद वर्तमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पटेल ने कहा कि अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के आर्शीवाद से मुझे भारी बहुमत से जीत मिलेगी, मै वादा करता हुं की प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही गांव से लेकर फलियों तक संपूर्ण विकास की जिम्मेदारी मेरी होगी। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या और विकास संबंधित सभी मामलों को लेकर मुझसे कभी भी संपर्क कर सकता है। उनकी समस्या का तत्काल समाधान करवाउंगा। अलीराजपुर के विकास के लिये सदैव तत्पर रहा हुं और रहुंगा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर्वतसिंह राठौर, खुर्शीद अली दिवान, राहुल परिहार मौजूद थे। Post navigation इंटर स्टेट चेक पोस्ट गुडा-बिजौरिया में 3 अवैध आग्नेय शस्त्र मय कारतूस के जब्त किए फुटतालाब हनुमान मंदिर बना लोगों की आस्था का केंद्र….हजारो की संख्या में लोग मंदिर में विराजित श्री हनुमानजी की जीवंत प्रतिमा के दर्शनों करने और गरबा देखने के लिए पहुँच रहे है