विजय मालवीय, बड़ी खट्टाली हथनी नदी में एक युवक डूब गया। गोताखोर की टीम उसकी तलाश करने पहुंच चुकी है। घटना शुक्रवार सुबह जोबट तहसील अंतर्गत ग्राम बड़ी खट्टाली में हुई। राठौड़ समाज के प्रमुख स्व कालूराम राठौड़ के दशा कार्यक्रम में परिवारजन हथनी नदी पहुंचे थे। आज शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे सचिन गेंदालाल राठौड़ उम्र 31 वर्ष नहाने के लिए नदी में उतरा और तैरते हुए बीच पानी में पहुंच गया, वापस लौटते समय अचानक से डूब गया। हथनी नदी में युवक को डूबते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तलाशने में जुटी हुई है। वही गोताखोर से सम्पर्क कर उन्हें भी हथनी नदी पर तलाश के लिए बुला लिया गया है। हालांकि की अभी तक उसका कोई पता नहीं चला। Post navigation कालूराम राठौड़ का निधन, शोक संवेदनाएं व्यक्त की अब प्रत्येक अमावस्या पर श्री चारभुजानाथजी के मंदिर पर होगा ध्वजारोहण, दोपहर में राजभोग आरती होगी