शिवा रावत, उमराली उमराली से चार पहिया वाहन चोरी करना आम बात हो गई है। एक साल में ही तीन चार पहिया वाहन चोरी हो चुके है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि अब तक एक भी चोरी का पता पुलिस नहीं लगा पाई है। चार पहिया वाहन चोरी करने वाले चोरों के हौसले बुलंद है। इसके चलते चार पहिया वाहन मालिक परेशान है। लगातार हो रही चोरियों से पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसा लगता है पुलिस का भय चोरों से खत्म हो गया है। इस बार भी चोरी हुई है। ग्राम पंचायत उमराली से बीती रात छकतला रोड से शंकर पिता देसला की तूफान गाड़ी चोरी हो गई। जिसका नम्बर MP 20 BA 6277 है। उमराली में पिछले वर्ष बीच बाजार से पिकअप चोरी हो गई थी, जिसका आज तक पता नही चला । Post navigation जनजाति विकास मंच के सहयोग से कई आदिवासी परिवार की हुई घर वापसी कावड़ यात्रियों ने नर्मदा का जल लाकर शिवजी का अभिषेक किया