आलीराजपुर। दिनांक 25.06.2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर एस0आर0सेंगर की अध्यक्षता मे आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की पूर्व तैयारियों को लेकर थाना चांदपुर परिसर मे अंतर राज्य बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया। आयोजित इण्टर स्टेट बॉर्डर मीटिंग मे जिला दाहोद पुलिस की ओर से प्रशिक्षु भापुसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला दाहोद श्री जगदीश बांगरवा, जिला छोटा उदयपुर पुलिस की ओर से कृष्णसिंह सूर्यवंशी एसडीपीओ एवं अलीराजपुर पुलिस की ओर से श्रीमति श्रद्धा सोनकर, अअपु अलीराजपुर, उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल आदित्य राजसिंह ठाकुर अधिकारीगण मे उपस्थित रहे तथा थाना प्रभारियों में थाना प्रभारी चाँदपुर उनि. एमएस डावर, निरीक्षक एम0एस0 कटारा थाना प्रभारी बखतगढ, निरीक्षक पंकज दिवान थाना प्रभारी कठ्ठीवाडा, निरीक्षक विक्रम धारवे थाना प्रभारी आजाद नगर, उप निरीक्षक योगेन्द्र मण्डलोई थाना प्रभारी सोरवा, चौकी प्रभारी छकतला उनि राजेश भदोरिया, चौकी प्रभारी सेजावाडा हरीशंकर पांटेल, चौकी प्रभारी बरझर उनि शिवा तोमर तथा गुजरात राज्य की पुलिस की ओर से जिला दाहोद के अंतर्गत थाना प्रभारी गरवाडा पीएसआई पटेल, थाना प्रभारी धनपुर पीएसआई सीबी बटाबडा एवं जिला छोटा उदयपुर पुलिस के अंतर्गत थाना प्रभारी छोटा उदयपुर पीएसआई एमएन चौहान, थाना प्रभारी रंगपुर पीएसआई एनएम भुरिया, थाना प्रभारी पानवड पीएसआई एडी चौहान, थाना प्रभारी कवाट पीएसआई सीएम गामिट उपस्थित रहे। आयोजित बॉर्डर मीटिंग में निम्नलिखित बिन्दुओं पर मुख्यरूप से चर्चा की गई – सीमावर्ती ग्रामों में निवासरत असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना, सीमावर्ती ग्रामों में अवैध शराब, अवैध हथियार व अन्य गतिविधियों में लिप्त बदमाशों पर निगरानी रखना तथा उन पर कार्यवाही करना, सीमावर्ती चैक पोस्टों पर लगातार वाहनों की चैकिंग सघनता से करना, सीमावर्ती ग्रामों के गुण्डा तत्वों पर लगातार निगाह रखी जाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करना, फरार आरोपियों एवं वारण्टों की तामीली हेतु समन्वय स्थापित कर सूची का आदान प्रदान करना, अलीराजपुर जिला एवं गुजरात राज्य के सीमावर्ती थानों की पुलिस के मध्य समन्वय स्थापित कर संयुक्तरूप से दबिश की कार्यवाही करना, आवश्यक सूचनाओं का लगातार आदान-प्रदान करना, सीमावर्ती ग्रामों के लायसेंसीदारानों पर लगातार निगरानी रखना, सीमावर्ती ग्रामों में नियमितरूप से पेटोलिंग की कार्यवाही करना। सीमावर्ती थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों का संयुक्त वॉटसएप ग्रुप बनाना। जप्त वाहनों, वारण्टीयो, शराब, रेत माफिया की सूची का आदान-प्रदान किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री सेंगर ने बताया कि सीमावर्ती ग्रामों मे असामाजिक गतिविधियों पर निगाह रखनें एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही करनें के उदेश्य से जिला दाहोद एवं छोटा उदयपुर के सीमावर्ती थाना प्रभारियों के साथ थाना चांदपुर थाना परिसर में संयुक्तरूप से बॉर्डर मीटिंग का आयोजन रखा गया था। बॉर्डर मीटिंग में महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा होकर सहमति बनी है एवं प्रदेश में होनें वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव पूर्व तैयारियों को लेकर यह महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग रखी गई थी, ताकि आगामी होने वाले चुनाव निर्विघ्न व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जा सके। Post navigation विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और फलिए में विकास करवाना मेरा लक्ष्य : विधायक पटेल छकतला के निलेश सस्तिया बने झाबुआ-आलीराजपुर जिले के ABVP विभाग संयोजक